अमोड़ी में रैली निकालती डरउग्री कालेज की एनएसएस छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। जिसके तहत छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने को जागरूकता रैली निकाली।
प्राचार्या डॉ. कमला जोशी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने रक्तदान है महादान के नारे के साथ अमोड़ी बाजार में रैली निकाली तथा लोगों को रक्तदान से होने वाले लाभों की जानकारी दी। इस दौरान लोगों को रक्त अल्पता और गर्भवती महिलाओं को इससे होने वाले नुकसान की जानकारी नुक्कड़ नाटक के माध्मय से दी गई।
लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा स्वच्छ भारत अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। एनएसएस कार्यक्रम प्रभारी डॉ.दुर्गा तिवारी के नेतृत्व में स्वयंसेवी छात्राओं की ओर से भोजन तैयार किया गया। बौद्धिक सत्र में डॉ.श्याम बचन वर्मा, डॉ.संजय कुमार, डॉ.रवि कुमार, डॉ.गणेश चंद्र और अनीस राणा ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। रैली में लता, सुवर्णा, मनीषा, किरन, अंजू, रविंद्र, संजय आदि ने भागीदारी की।