फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब टनकपुर रेलवे स्टेशन पर आते ही होगा देवभूमि का अहसास

Fri, 18 Jul 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के रेलवे स्टेशन का मुख्य भवन। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अंग्रेजों के दौर में बीहड़ जंगलों को आबाद करने में मीटरगेज लाइन ने अहम भूमिका निभाई थी। मीटर गेज से अब ब्राड गेज, कोयला इंजन से डीजल और अब इलेक्ट्रिक इंजन की इस यात्रा में पहाड़ के प्रवेश द्वार में विकास की नई इबारत लिख दी है। अमृत भारत योजना में रेलवे स्टेशन के शामिल होने के बाद स्टेशन के मुख्य भवन आकर्षक बनाया गया है। अब जल्द ही स्वचालित सीढ़ी, दो नए प्लेटफार्म, यार्ड में अतिरिक्त लाइन बनते ही यात्रियों को और बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके साथ ही महानगरों के लिए अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों की उम्मीद भी जग गई है। रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होने से यहां देवभूमि का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

वर्तमान में सीएम पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र के रेलवे स्टेशन का तेजी से विकास हो रहा है। सीएम धामी ने टनकपुर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल करने की पहल की थी। अब स्टेशन से देहरादून, मथुरा, दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा मिल रही है। स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि अमृत भारत योजना में मुख्य भवन, कार्यालय रिजर्व लॉज, 18 दुकानें, पार्किंग, एक यात्री शेड तैयार हो गया है। अब लिफ्ट, स्वचालित सीढ़ी भी लगाने का कार्य होगा। स्टेशन में तीन प्लेटफार्म हैं। दो नए प्लेट फार्म बनाए जा रहे हैं।
ब्राॅड गेज लाइन के बाद से वाशिंग पिट कोचिंग डिपो भी हैं। इससे ट्रेन की धुलाई आदि कार्य टनकपुर में ही हो रहा है। पहले यह सुविधा पीलीभीत में थी। जल्द ही स्टेशन में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। व्यवस्था दुरुस्त होने पर अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें