फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधुरा बग्वाल मेला क्षेत्र इस बार 21 सेक्टरों में विभाजित होगा

Fri, 18 Jul 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में ऐतिहासिक देवीधुरा बग्वाल मेले की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। उन्होंने सभी विभागों को सुरक्षा, सफाई, परिवहन, चिकित्सा, पेयजल और विद्युत, मूलभूत सेवाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम नितेश डागर ने बग्वाल दिवस के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस बार पूरे मेला क्षेत्र को 21 सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा। पटवारी और कानूनगो की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेले में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिवहन विभाग की ओर से चिह्नित 10 पार्किंग स्थलों पर पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इन स्थलों से 20 वाहन शटल सेवा के लिए प्रस्तावित किए गए हैं।
मेला क्षेत्र की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण के लिए जिला पंचायत की ओर से मंदिर परिसर का रंग-रोगन कराया जा रहा है। लोनिवि लोहाघाट ने परिक्रमा मार्ग के साथ साथ अन्य स्थलों की सफाई कराई जा रही है। डीएम ने सभी जर्जर घरों की छतों से दृश्य ब्लॉक सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने दूध और डेयरी उत्पादों पर दर और समाप्ति तिथि स्पष्ट रूप से अंकित करने की सख्त निर्देश दिए। कहा कि मेडिकल टीमों को सभी जरूरी सुविधाओं सहित स्थानों पर तैनात किया जाए। साथ ही बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से जनसुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके अतिरिक्त मंदिर प्रांगण छत की मरम्मत और सुधार कार्य के लिए केएमवीएन को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ देवेश चौहान,अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत कमलेश सिंह बिष्ट,सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें