फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पीएचसी भवन निर्माण के लिए अब वित्तीय स्वीकृति का इंतजार

Fri, 12 Jan 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। ग्राम पंचायत अमोड़ी में जल्द ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए चंपावत और टनकपुर अस्पतालों की दौड़ नहीं लगनी पड़ेगी। आठ नाली भूमि पर बनने वाले अस्पताल की वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव विभाग ने शासन को भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अमोड़ी में बनने वाले राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के 2.18 करोड़ रुपये के वित्तीय प्रस्ताव शासन को पिछले माह भेजा है। अब विभाग को बस वित्तीय स्वीकृति के लिए हरी झंडी का इंतजार है। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण पूरा होने के बाद कोट अमोड़ी, छतकोट, बेलखेत, दियूरी, चल्थी, नौलापानी, झालाकूड़ी, पंचनीय, दूधौरी आदि कई गांव की करीब 10 हजार आबादी को लाभ मिलेगा। वर्तमान में यहां के लोग इलाज के लिए 29 किमी दूर चंपावत या फिर 46 किमी दूर टनकपुर जाते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2022 में अमोड़ी में पीएचसी की घोषणा की थी। पूर्व में विभाग ने तकनीकी स्वीकृति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने दिसंबर 2023 में वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।
कोट
वर्तमान में स्वास्थ्य उपचार के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। अस्पताल खुलने से बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा। लोगों को उपचार के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लालमणि, प्रधान, अमोड़ी।
कोट
अस्पताल को तकनीकी स्वीकृति मिलना खुशी की बात है। अब शासन को वित्तीय स्वीकृति भी जल्द प्रदान करने की कार्यवाही करनी चाहिए। अस्पताल खुलने से महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा।
खीमानंद भट्ट, स्थानीय।
कोट
अमोड़ी के राजकीय प्राथमिक अस्पताल का मंडी परिषद आठ नाली जमीन पर निर्माण करेगी। विभाग को निर्माण के लिए तकनीकी स्वीकृति मिल गई है। अब वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें