चंपावत। पहाड़ी क्षेत्रों में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हॉफ रही हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन रोडवेज की बस का आधे रास्ते में खराब होने आम हो गया है। शुक्रवार को लोहाघाट डिपो की पोंटासाहिब जा रही बस संख्या यूके 07 पीए 3202 रोडवेज स्टेशन चंपावत में खराब हो गई। मात्र 13 किमी दूरी में रोडवेज कि बस खराब होने से यात्रियों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बस खराब होने कि वजह उसका इंजन गर्म होना रहा। बस चालक जगदीश जोशी ने इंजन में पानी डाल कर बस को सही किया और तब यात्रा शुरू हुई। संवाद