फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब गंगा आरती में स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा

Mon, 20 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शारदा घाट की गंगा आरती में हिस्सा लेते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेला अवधि के दौरान पावन शारदा घाट पर प्रतिदिन गंगा आरती से माहौल भक्तिमय बना है। अब आरती में स्कूली बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच राजकीय इंटर काॅलेज सैलानीगोठ के बच्चों ने भी आरती में भाग लिया।
विज्ञापन

घाट पर सायंकालीन गंगा आरती में जुटे आचार्य मोहित त्रिपाठी ने बताया कि एक मई को जिला गंगा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी ने पूर्णागिरि मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर बैठक ली थी। इसमें शारदा घाट और ब्रह्मदेव घाट पर प्रतिदिन सायंकालीन गंगा आरती के निर्देश दिए थे। इस पर 10 मई को पत्र भेजकर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने खंड, उप शिक्षा अधिकारियों को मां पूर्णागिरि मेला अवधि में प्रतिदिन गंगा आरती के आयोजन में निकटवर्ती स्कूलों के विद्यार्थियों को भी शामिल कराते हुए अपने अधीनस्थ स्कूलों को निर्देशित करने की बात कही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें