फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नहीं, अब 23 फरवरी को होंगे पूर्णागिरि बाल मुंडन और पार्किंग के ठेके

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। मां पूर्णागिरि मेले से संबंधित दो ठेके शुक्रवार को नहीं होंगे। इन दोनों ठेकों की तिथि को आगे सरका दिया गया है। टनकपुर के एसडीएम और पूर्णागिरि मेले के मजिस्ट्रेट हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि अब ये ठेके 23 फरवरी को होंगे।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना की भेंट चढ़ा मां पूर्णागिरि धाम का मेला इस बार होली के अगले दिन 30 मार्च से शुरू होगा। मेले में बाल मुंडन और पार्किंग स्थल (बूम, ठुलीगाड़-भैरव मंदिर) के ठेके 19 फरवरी को होने थे। इन ठेकों से एक करोड़ 65 लाख रुपये से अधिक की आय होनी है, लेकिन अब इन ठेकों की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। मेला संचालन समिति के दो सदस्यों जिला पंचायत के एएमए राजेश कुमार और एआरटीओ रश्मि भट्ट के प्रशिक्षण में मुख्यालय से बाहर होने के कारण निविदा तिथि में बदलाव किया गया है। वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और बोर्ड के अन्य सदस्य पहले ही समिति इन ठेकों को कराने पर एतराज जता चुकी है। अदालत की शरण में जाने की चेतावनी मिली है। पंचायत का कहना है कि ठेकों सहित मेले की व्यवस्था और संचालन 2010 से पूर्व की तरह हो। इसे लेकर प्रतिनिधिमंडल का बृहस्पतिवार को डीएम से मिलने का कार्यक्रम था, लेकिन डीएम के टनकपुर दौरे पर होने के चलते टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें