फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नवंबर माह में हो सकेंगे विवाह लग्न

विज्ञापन
पंडित बसंत बल्लभ पांडेय। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कोरोना के खौफ के चलते चंपावत जिले में सैकड़ों विवाह समारोह अधर में लटक चुके हैं। यदि लॉकडाउन की अवधि तीन मई को समाप्त भी हो जाए तो भी हिंदू धर्म में संचालित विभिन्न पंचागों के आधार पर विवाह लग्न आदि कार्यक्रम छह माह तक टल सकते हैं।
विज्ञापन

कर्मकांडी पंडित बसंत बल्लभ पांडेय के अनुसार कोरोना के संक्रमण को लेकर जहां अधिकांश लोग पूर्व में तय विवाह और और लग्न कार्यक्रम को चैत्र, बैशाख, ज्येष्ठ माह में करने से बच रहे हैं। सरकार के प्रयासों से सब कुछ ठीक ठाक रहा तो शादी के लग्न विधिवत नवंबर माह यानी कि मार्गशीष माह में ही संपन्न हो सकेंगे।
पंडित पांडेय के अनुसार विवाह लग्न आदि के लिए चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ ओर आषाढ़ माह बेहद उपयुक्त माने जाते हैं। लेकिन इस बार जारी लॉकडाउन के कारण अधिकांश लोगों ने प्रस्तावित वैवाहिक कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। सब कुछ ठीक ठाक रहने की स्थिति में अब मार्गशीष माह यानी कि नवंबर माह में ही विवाह आदि का शुभ योग बन सकेगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन हटा तो जून माह में होंगे एक-दो लग्न
चंपावत। कर्मकांडी पंडित बसंत बल्लभ पांडेय बताते हैं कि यदि लॉकडाउन हटा तो आषाढ़ यानी जून माह में विवाह आदि के एक से लेकर दो लग्न ही हो सकते हैं। जो लोग हिंदू रीति रिवाज से विवाह समारोह करते हैं उन्हें शादी संपन्न कराने के लिए एक या दो दिन का समय ही मिल पाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें