फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: अब बनबसा में ग्रेडिंग के हिसाब से होगा कूड़े का निस्तारण

Sat, 04 Oct 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा में लीगैसी वेस्ट निस्तारण के लिए ट्रोमल मशीन का शुभारंभ करते विधायक प्रति​नि​धि और अन्य।
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कूड़ा निस्तारण की समस्या ट्रोमल मशीन लगने से दूर होगी। इससे नगर को साफ सुथरा करने में और मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार को बनबसा नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, नगर पंचायत अध्यक्षा रेखा देवी, टनकपुर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, हेमा जोशी ने लीगैसी वेस्ट निस्तारण के लिए ट्रोमल मशीन का शुभारंभ फीता काटकर किया। ईओ दीपक चंद्र बुड़लाकोटी ने बताया कि बनबसा में स्थापित ट्रोमल मशीन से निकलने वाले कूड़े (सीएंडडी वेस्ट) का उपयोग गड्डों के भरान आदि में किया जाएगा।
इसके बाद बचा कूड़ा बाजपुर भेजा जाएगा। वहां पर यूपी सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत कुमार वर्मा, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद, रूची धस्माना सहित नगर पंचायत के वार्ड सदस्य कर्मचारी, पर्यावरण मित्र, पर्यावरण सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें