फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पशु टीकाकरण के लिए टीमें हुई रवाना

Sat, 04 Oct 2025 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टीकाकरण अभियान के लिए राजकीय पशु चिकित्सालय से भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूर्व पालिकाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर टीमों को रवाना किया। शनिवार को अस्पताल परिसर में पशु चिकित्सक डाॅ. विजय पाल प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय पशु स्वास्थ्य और रोग नियंत्रण के तहत अभियान में खुरपका, मुंहपका रोग का टीकाकरण गोवंशीय पशु, भैंस, भेड़-बकरी मेंं किया जाएगा। वहां पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सरकारी, पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी कमल किशोर जोशी, पशुधन प्रसार अधिकारी सचिन, अनिल कुमार, संदीप वाल्मीकि, देवेंद्र खर्कवाल, नीतीश कुमार, करन नेगी, रेनू बोहरा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें