पूर्णागिरि/टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य के लिए तीन जगहों पर चिकित्सकों की टीम तैनात कर दी गई है। टीमों के पास पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ ही जरूरी दवाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। 108 एंबुलेंस सेवा जरूरत पड़ने 24 घंटे कार्य करेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिला पंचायत और अन्य विभागों की ओर से की गई तैयारियों का जायजा लिया। लोनिवि ने पहली बार ठूलीगाड़ में ही अस्थायी हेलीपैड भी तैयार किया है जिसका ट्रायल सफल रहा। पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से उद्घाटन स्थल के पास बने अस्थायी हेलीपैड पर उतरेंगे। यह हेलीपैड जरूरत पड़ने पर आपात स्थिति में मददगार साबित होगा। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि ठूलीगाड़, भैरव मंदिर और काली मंदिर में स्वास्थ्य कैंप के लिए भी सभी तैयारी पूरी हो गई है। प्रत्येक कैंप में एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट की तैनाती करा दी है। 27 फरवरी से शुरू होने वाला मेला 15 जून तक चलेगा।
मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि समिति ने सभी तैयारी पूरी कर ली है। लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि पहली बार निर्मित अस्थायी हेलीपैड में शाम चार बजे ट्रायल सफल रहा। 26सीपीटी07पी- मां पूर्णागिरि धाम के ठूलीगाड़ में अस्थायी हेलीपैड बनाते लोनिवि और संबंधित विभाग। संवाद 26सीपीटी08पी- ठूलीगाड़ में मां पूर्णागिरि मेले के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए तैयार होता पंडाल।