फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: देवीधुरा स्वास्थ्य केंद्र में अब होंगी सभी प्रकार की खून जांचें

Fri, 16 Feb 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
देवीधुरा /चंपावत। देवीधुरा क्षेत्र के लोगों को अब खून संबंधी जरूरी जांच के लिए पाटी, लोहाघाट की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही स्वास्थ्य केंद्र में खून संबंधी जांच शुरू करेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 65 किमी दूर देवीधुरा स्वास्थ्य केंद्र में अब खून संबंधी सभी प्रकार की शुरू हो जाएंगी। इससे क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। वर्तमान में स्वास्थ्य केंद्र में एकमात्र शुगर जांच होती थी। अन्य किसी प्रकार की जांच नहीं होने के कारण लोगों को 15 किमी दूर पाटी स्वास्थ्य केंद्र या लोहाघाट चिकित्सालय में जाना पड़ता था। इसमें उन पर आर्थिक भार भी पड़ता था साथ ही समय की भी बर्बादी होती थी। विशेष परिस्थिति में लोग चंपावत अस्पताल भी उपचार के लिए आते थे। स्वास्थ्य केंद्र पर देवीधुरा, कनवाड़, पखौटी, वालिक, बैरख, भैसर्ख , ढरोंज , तिमलागूठ, अनर्पा, बमनचापड़, पीपलढिंग, फुलाराकोट, गंवाई, रीठा खाल, गागर, मथेलाछाना, मनटांडे, मौलनाजाख, सिल्योड़ीगांव , चौड़ागूंठ के साथ ही नैनीताल और अल्मोड़ा जिले के गांवों के लोग उपचार के लिए आते हैं, लेकिन जरूरी जांचें नहीं होने के कारण उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
-
जिले के देवीधुरा स्वास्थ्य केंद्र में अब लोगों को सभी प्रकार की जांच सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए तकनीशियन को जांच संबंधी किट पाटी स्वास्थ्य केंद्र से ले जाने के निर्देश दे दिए गए हैं। शुगर की जांच के अलावा खून की विभिन्न प्रकार की सभी जांचें स्वास्थ्य केंद्र में ही की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें