फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 24 सितंबर को जारी होगी छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना

Fri, 19 Sep 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर डिग्री काॅलेज में हुई बैठक में मौजूद प्राचार्य, चुनाव प्रभारी, पुलिस, प्रशासन के अ​धिकार
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे कैंपस परिसर चंपावत में 27 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। कैंपस की डीएसडब्लू डॉ. सिमरन ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. जगत सिंह बिष्ट निर्देशन में 24 सितंबर साढ़े तीन बजे से निर्वाचन अधिसूचना, 25 सितंबर को सुबह साढ़े दस से दो बजे तक प्रत्याशियों का नामांकन, 2:15 से 2:45 बजे तक नामांकन वापसी, तीन बजे से साढ़े तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 26 सितंबर को 11 से एक बजे तक छात्रों की आम सभा, 27 सितंबर को सुबह 9:30 से 1:30 तक मतदान और मतगणना होगी। इसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


लिंगदोह कमेटी की शर्तों का कराया जाएगा पालन
टनकपुर(चंपावत)। डिग्री काॅलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर कालेज प्रशासन की ओर से तैयारी तेज हो गई हैं। चुनाव प्रभारी डॉ. पंकज उप्रेती ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की शर्तों का चुनाव में पालन किया जाएगा। शुक्रवार काॅलेज सभागार में पुलिस प्रशासन, संभावित प्रत्याशियों की प्राचार्य डाॅ. अनुपमा तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। डाॅ. अब्दुल शाहिद ने छात्र नेताओं से कहा कि अनुशासन में रहते हुए अपने प्रपत्र पहले ही जांच कर लें और परिचय पत्र प्राप्त कर लें। डाॅ. एसके कटियार ने कहा कि चुनाव में समय का ध्यान रखें, वोटिंग व्यवस्था समेत मतगणना तक सतर्कता बरती जाए। एसएसआई पूरन सिंह तोमर ने कहा कि अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रभारी तहसीलदार पूनम गर्जोला, छात्र संघ समिति सदस्य डाॅ. सुमन तिवारी, डाॅ. हाेशियार सिंह, ब्रह्मानंद, चेतन जोशी, पूनम, संभावित प्रत्याशी उमंग तिवारी, मनीष सिंह बिष्ट, नितिन सिंह बोहरा, प्रियांशु कोहली शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें