लोहाघाट(चंपावत)। गोरखा नगर में प्रथम नवरात्र से मां दुर्गा महोत्सव का आयोजन होगा। 25वें महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए आयोजक जुट गए हैं। समिति के अध्यक्ष राजू सार्की और कार्यकारी अध्यक्ष शेखर गोरखा ने बताया कि प्रथम नवरात्र 22 सितंबर को शाम चार बजे महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक खुशाल सिंह अधिकारी करेंगे। 27 सितंबर को नगर में मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। मां दुर्गा सांस्कृतिक एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से आयोजित 10 दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं शैक्षिक, खेल प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजन समिति ने डीएम मनीष कुमार, एसपी अजय गणपति से भेंट कर विभिन्न सांस्कृतिक टीमों, छलिया दलों एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। इस मौके पर पवन बहादुर, शिवम सार्की, सचिन गोरखा, संजय थापा, अजय गोरखा, विपिन गोरखा, रवि गोरखा, हरीश गोरखा आदि मौजूद रहे। संवाद