फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सीमांत मंच में 14 दिनों से आपातकाल सेवा का नहीं मिल रहा लाभ

Tue, 20 Aug 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंच/चंपावत। सीमांत मंच के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आपातकालीन 108 वाहन 14 दिनों से नहीं है। इससे तल्लादेश के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


बीते दिनों क्षेत्र की एक 70 साल की एक वृद्ध महिला को अचानक पेट दर्द हुआ। परिजनों ने नजदीकी अस्पताल में आपातकालीन सेवा के लिए कॉल की तो बताया गया कि 14 दिनों से 108 वाहन नहीं है। दर्द अधिक होने पर परिजनों ने वृद्ध महिला को निजी वाहन बुक कर जिला मुख्यालय पहुंचाया। परिजनों ने बताया कि 108 नहीं होने से एक हजार रुपये खर्च कर टैक्सी बुक करनी पड़ी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान दीपक महर ने स्वास्थ्य विभाग से 108 वाहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंच में तैनात करने की मांग की है। प्रभारी 108 आपातकाल सेवा कमल शर्मा ने बताया कि आपातकाल से वाहन कहीं लंबे टूर पर गया होगा। इस कारण नहीं मिल पाया होगा। मंच में लगातार 108 वाहन की सुविधा उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें