टनकपुर (चंपावत)। नगर के उप जिला अस्पताल में एक भी वार्ड आया तैनात नहीं है। मात्र दो वार्ड बॉय और दो ही स्वच्छक तैनात हैं। इससे अस्पताल प्रबंधन को चिकित्सा व्यवस्था में दिक्कत हो रही है। सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी के रिक्त 12 पदों पर तैनाती की डिमांड की गई है।
उप जिला अस्पताल में ओपीडी भी प्रतिदिन खासी रहती और मैदानी क्षेत्र का प्रमुख अस्पताल होने से मरीजों की अधिक संख्या रहती है। अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के पदों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण वार्ड बॉय में मात्र दो की तैनाती है जबकि महिला मरीजों के आने पर उनकी देखरेख के लिए एक भी वार्ड आया तैनात नहीं है। अस्पताल में खनन मद से मिले 13 कर्मी भी मार्च से हटा दिए गए थे। बता दें कि अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी के 16 पद हैं। संवाद