फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 15 दिन में गेहूं का एक दाना नहीं तुला, पसरा सन्नाटा

Tue, 15 Apr 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के मंडी परिसर में खुले गेहूं खरीद केंद्र पर पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। किसानों की गेहूं की फसल अब तैयार होने के साथ लगभग कट भी चुकी है। केंद्र खुले 15 दिन हो गए हैं, लेकिन एक भी किसान गेहूं की बिक्री के लिए नहीं पहुंचा है। केंद्र प्रभारी कीर्ति बल्लभ जोशी ने बताया कि चार वर्ष से खरीद केंद्र लगाया जा रहा है, लेकिन खरीद शून्य ही रही है।
विज्ञापन

क्रय विक्रय समिति की ओर से मंडी समिति में एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्र खोला गया है। यहां पर्याप्त बारदाना के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है। मंगलवार को टनकपुर क्षेत्र के एकमात्र केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र प्रभारी ने बताया कि वर्ष 2021 से लगातार सीजन में धान और गेहूं क्रय केंद्र खोला जा रहा है।
यहां दर्ज 140 किसानों ने इस बार धान के सीजन में 2671.20 क्विंटल धान की बिक्री की, लेकिन गेहूं के सीजन में वर्ष 2021 से इस सीजन के एक अप्रैल से मंगलवार तक तौल शून्य दर्ज है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 में वह गेहूं के सीजन में यहां तैनात हुए थे, तब 86 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। बहरहाल, केंद्र 31 मई तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें