टनकपुर (चंपावत)। बैराज मार्ग पर टुकटुक पलटने से सीतापुर की एक श्रद्धालु घायल हो गई। उप जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार को मां पूर्णागिरि के दर्शन के बाद सिद्धबाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धाुलओं से भरा टुकटुक अचानक बैराज मार्ग पर पलट गया। हादसे में मूल रूप से यूपी के सीतापुर और हाल रुद्रपुर निवासी गौरी (18) पुत्री कमल गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि टुकटुक में सवार कई लोगों को मामूली चोटें आईं। घायल का उपजिला अस्पताल में डाॅ. नौनिहाल सिंह ने प्राथमिक इलाज किया। युवती के कूल्हे में गंभीर चोट आने की बात कही। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार टुकटुक का एक्सल टूटने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। संवाद