फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिला पंचायत की 15 सीटों पर 65 प्रत्याशी के नामांकन सही

Wed, 09 Jul 2025 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच के लिए लाइन में खड़े प्रत्याशी। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए तीसरे दिन भी जिला पंचायत सदस्य, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों जांच हुई। जिपं की 15 सीट के लिए 65 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था। सभी के नामांकन पत्र सही पाए गए।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच का कार्य बुधवार को सुबह से ही शुरू हो गई था। जिला पंचायत सदस्य के आरओ विमल सूंठा ने बताया कि बीते सात से नौ जुलाई तक जांच प्रक्रिया हुई। बुधवार को सभी 65 जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए।
उन्होंने बताया कि 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी होगी। पहले चरण के मतदान के लिए 14 जुलाई को प्रतीक चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 24 जुलाई को मतदान होगा जबकि 31 जुलाई को मतगणना होगी। बता दें कि चंपावत ब्लॉक में जिला पंचायत की छह और पाटी में चार सीटें हैं जबकि लोहाघाट ब्लॉक में तीन और बाराकोट में दो जिला पंचायत की सीटें हैं। इधर ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच भी देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें