फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल चुनाव को लेकर तेज हुई सरगर्मी, नामांकन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। व्यापार मंडल चुनाव के लिए व्यापारियों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। संभावित प्रत्याशी के रूप में व्यापारी नेताओं ने व्यापारियों से संपर्क साध अपनी गणित बैठानी शुरू कर दी है। बुधवार से नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दर्ज कराने की तिथि शुरू हो गई है। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका है।
विज्ञापन

चुनाव कमेटी से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार व्यापार मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए 18 दिसंबर को मतदान होगा। बुधवार यानि दो दिसंबर से छह दिसंबर तक नामांकन दर्ज होंगे। सात दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और आठ दिसंबर को नामांकन वापसी हो सकेगी। चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडेय ने बताया कि 18 दिसंबर को पंचमुखी धर्मशाला में सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा और मतदान के तुरंत बाद मतों की गिनती कर नतीजों की घोषणा की जाएगी। इधर नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही व्यापारियों के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए शाहिद सिद्दीकी, मनोज बत्रा बिट्टू, विजेंद्र अग्रवाल और मनोज प्रजापति के नामों की चर्चा है। वहीं महामंत्री पद के लिए निगम गुप्ता, गिरीश वर्मा, शुभम पांडेय तो कोषाध्यक्ष पद के लिए अमित खन्ना और अतुल शारदा का नाम चर्चा में है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए फिलहाल अंकित अग्रवाल के नाम की चर्चा है।
तीन साल के अनुभव के संदेश से चुनाव कमेटी असहज
टनकपुर। व्यापार मंडल के प्रांतीय पदाधिकारी के अध्यक्ष, महामंत्री पद के लिए तीन साल अनुभव की अनिवार्यता के संदेश ने चुनाव कमेटी को असहज कर दिया। कमेटी ने प्रांतीय अध्यक्ष और प्रांत के मुख्य चुनाव अधिकारी से वार्ता के बाद पूर्व में तय नियम पर ही चुनाव कराने का फैसला लिया है। चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडेय ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी ने अध्यक्ष और महामंत्री पद का चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी को कार्यकारिणी में तीन साल का अनुभव जरूरी बताया। चुनाव कमेटी ने बैठक कर प्रांतीय अध्यक्ष नवीन वर्मा और मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल से वार्ता कर पुराने नियम पर ही चुनाव कराने का फैसला लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें