रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारी।
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध हुआ। टनकपुर डिपो के कार्यालय सहायक राजेंद्र सिंह मलिक अध्यक्ष और परिचालक विनोद नौटियाल मंत्री चुने गए हैं।
क्षेत्रीय कार्यालय टनकपुर में चुनाव अधिकारी जगमोहन, सहायक चुनाव अधिकारी एसएस रावत की देखरेख में हुए चुुनाव में किसी भी पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशी न होने से पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित घोषित की गई। अध्यक्ष, मंत्री के अलावा लोहाघाट डिपो के चालक कैलाश मुरारी और पिथौरागढ़ डिपो के कार्यालय सहायक संजय महर को उपाध्यक्ष, पिथौरागढ़ डिपो के वीसी पवन कुमार, टनकपुर डिपो के वीसी दिनेश आर्या को संयुक्त संयुक्त मंत्री, लोहाघाट डिपो के सहायक मेकेनिक विजय सिंह को संगठन मंत्री, लोहाघाट डिपो के चालक बलजीत सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया है। चुनाव के बाद कार्यकारिणी का विस्तार कर टनकपुर के भुवन पांडेय को क्षेत्रीय परीक्षक, पिथौरागढ़ के मोहन भंडारी, नवीन कोठारी, टनकपुर के इंद्र सिंह बिष्ट, लोहाघाट के सूरजभान को प्रांतीय प्रतिनिधि एवं टनकपुर के भरत पाठक, रेवाधर चौड़ाकोटी, पंकज पंत, लोहाघाट के नरेेंद्र कुमार, एनडी भट्ट एवं पिथौरागढ़ के नवीन आगरी, विक्रम प्रसाद को क्षेत्रीय सदस्य बनाया गया है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने निगम और कर्मचारियों के हित में निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।