फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर पहले लेने को लेकर उपभोक्ताओं में हुई नोेकझोंक

Thu, 17 May 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
लोहाघाट गैस एजेंसी में एनएच किनारे रिफिलिंग के लिए लगी लोगों की लंबी लाईन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट नगर क्षेत्र में रसोई गैस का संकट गहरा गया है। सुबह से ही गैस एजेंसी में सिलेंडर रीफिलिंग के लिए लोगों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो जा रही है। एजेंसी में पर्याप्त मात्रा में रसोई सिलिंडर नहीं पहुंचने से कई लोगों को घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को नगर में 500 से अधिक सिलिंडरों की रीफिलिंग की गई। इस दौरान पहले सिलिंडर लेने को लेकर उपभोक्ताओं में तीखी नोकझोंक भी हुई। एजेंसी में 1500 सिलिंडर का बैकलॉग चल रहा है।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सिलिंडर का वाहन पहुंचने की सूचना मिलते ही एजेंसी में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई। इस दौरान पहले सिलिंडर लेने को लेकर लोगों में नोकझोंक भी हुई। बाद में मामला स्वत: शांत हो गया। एजेंसी प्रभारी गिरीश चंद्र आर्या का कहना है कि प्लांट से मांग के अनुरूप गैस का  नहीं पहुंच रही है। इसके चलते व्यवस्था को सामान्य बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि एजेंसी में 234, हथरंगिया में 70 और चौमेल में 198 सिलिंडरों की रीफिलिंग की गई। सभी स्थानों में छूटे उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।  

मांग 8800 की, मिल रहे 7200 सिलिंडर  
लोहाघाट। लोहाघाट गैस एजेंसी में 23600 उपभोक्ता है। गैस एजेंसी प्रभारी गिरीश चंद्र आर्या का कहना है कि एजेंसी में हर माह 8800 सिलिंडरों की रीफिलिंग होती है, मगर बीते दो महीने से 7200 सिलिंडर ही मिल रहे हैं।  
विज्ञापन

 
17 दिनों से नहीं हुआ सिलिंडरों का वितरण  

लोहाघाट। प्लांट से नियमित रूप से पर्याप्त मात्रा में रसोई गैस की सप्लाई नहीं होने से मई में कई ग्रामीण क्षेत्रों में अभी तक गैस नहीं पहुंच पाई है। गांवों में गैस की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। नेपाल सीमा से लगे मडलक, रौंसाल, किमतोली, गल्लागांव, मरोड़ाखान आदि स्थानों में पिछले 17 दिनों से रसोई गैस का वितरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें