फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी थाने को अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट से नाराजगी

विज्ञापन
पाटी से थाना अन्यत्र शिफ्ट करने की भनक लगने पर विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से मिलते व्यापार मंडल और - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी थाने को शिफ्ट करने की भनक लगने पर व्यापार मंडल और क्षेत्रीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से भेंट कर थाने को अन्यत्र शिफ्ट न करने की मांग की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष गोपेश पचौली, महामंत्री दीपक भट्ट का कहना था कि पाटी में थाने के लिए पर्याप्त जगह न मिलने का हवाला देकर यहां के थाने को शिफ्ट करवाने की चर्चा है। पाटी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और भाजपा के नेताओं ने विधायक आवास में भेंट कर पाटी थाने को अन्यत्र न खोलकर पाटी में ही खोलने की मांग की। लोगों का कहना है कि पिछले छह साल से पाटी थाना सैनिक विश्रामगृह में संचालित होता आ रहा है। थाना खुलने के बाद पाटी में शांति व्यवस्था बहाल है। अराजक तत्वों पर अंकुश लगा है। विधायक फर्त्याल ने एसपी से वार्ता कर जल्द मामले के निपटारे की बात की है। विधायक ने लोगों को थाने के अन्यत्र शिफ्ट न होने देने का आश्वासन दिया। सीओ ध्यान सिंह ने बताया कि पाटी में थाने के लिए 11 नाली जमीन का प्रस्ताव भेजा गया है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष हेम शर्मा, पान सिंह पाटनी, प्रवीन पाटनी, राम सिंह मेहता, प्रशांत बिष्ट, राकेश पाटनी, विक्रम गोस्वामी, शेखर, नवीन राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें