फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सड़क नहीं, डोली में बीमार महिला को चार किमी पहुंचे ग्रामीण

Sun, 15 Dec 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। एक ओर सरकार गांवों से पलायन रोकने के लिए तमाम दावे करती हैं, लेकिन दूसरी ओर आजादी के बाद से कई गांवों के लोगों के लिए सड़क आज भी सपना बनी हुई है। इसकी बानगी नेपाल सीमा से लगे लोहाघाट ब्लाॅक के ग्राम पंचायत चौडला के ढुंगा बोरा तोक में देखने को मिलती है। यहां एक बीमार महिला को ग्रामीण डोली के सहारे चार किमी दूर मुख्यमार्ग में लाए। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

लोहाघाट के कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमर सिंह कुटियाल ने बताया कि ढुंगा बोरा गांव में सड़क सुविधा न होने के कारण गांव की बीमार दुर्गा देवी को ग्रामीण डोली के सहारे मुख्य मार्ग दिगालीचौड़ तक लाए। उसके बाद वाहन से बीमार महिला को उपजिला अस्पताल लोहाघाट लाया गया।
लोगों ने कहा कि गांव में करीब 35 परिवारों के करीब 500 लोग निवास करते हैं। बताया कि सुविधाओं के अभाव में पूर्व में कई परिवार गांव से पलायन कर चुके हैं। कहा कि एक ओर सरकार गांवों से पलायन रोकने, गांव में खेती करने की बात करती है। दूसरी ओर गांव में सड़क जैसी महत्वपूर्ण सुविधा का अभाव है।
विज्ञापन

बीमार महिला के साथ में आए हरीश सिंह अधिकारी, आन सिंह, राजेंद्र सिंह, निर्मल सिंह, मदन सिंह, केदार चंद्र, पूरन चंद्र आदि ने बताया कि कई बार तो बीमार को मुख्य सड़क पर लाने पर ही उनकी मौत हो गई है। लोगों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें