फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाईवे पर डीजल-पेट्रोल से भरा कैंटर पलटा, चालक बाल-बाच बचा

Sun, 15 Dec 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन्यजीव को बचाने के चक्कर में डीजल-पेट्रोल से भरा टैंकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके में पहुंच गई।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब 9:30 बजे लालकुआं से पिथौरागढ़ की ओर डीजल-पेट्रोल ले जा रहा टैंकर लोहाघाट-पिथौरागढ एनएच पर लीसा डिपो के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
सूचना पर बाराकोट पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद और लोहाघाट से दमकल टीम राहत और बचाव टीम मौके में पहुंच गई। चौकी प्रभारी ने बताया कि मौके में पहुंचने तक अन्य वाहन चालकों ने आंशिक रूप से घायल चालक देवराज सिंह, निवासी बलुवाकोट पिथौरागढ़ को दूसरे वाहन से पिथौरागढ़ अस्पताल भेज दिया था।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एनएच पर जंगली जानवर को बचाने के चक्कर में कैंटर पलट गया। इसमें चालक अंदर फंस गया था। अन्य चालकों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी ने बताया कि टैंकर पलटने के बाद उसमें से तेल रिस रहा था। राहत और बचाव के लिए पुलिस और दमकल कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह टैंकर के स्वामी ने हाइड्रा मशीन से उसे सीधा कर लिया है जबकि आगजनी की घटना न हो इसके लिए एनएच पर गिरे तेल में मिट्टी का छिड़काव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें