फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: गणित, रसायन, भौतिक विज्ञान पढ़ाने के लिए प्राध्यापक नहीं

Tue, 21 Oct 2025 09:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के चंपावत कैंपस में गणित, रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान पढ़ाने वाले प्राध्यापक नहीं है। इससे विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विवि प्रशासन के संज्ञान में मामला होने के बावजूद रिक्त पदों पर तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर पर गणित, रसायन, भौतिक और जीव विज्ञान का ज्ञान देने के लिए प्राध्यापक नहीं हैं। इससे इन विषयों के छात्र-छात्राओं की कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही हैं। कैंपस प्रबंधन कई बार प्राध्यापकों की समस्याओं के लिए एसएसजे विश्वविद्यालय प्रबंधन को मौखिक और लिखित रूप में जानकारी दे चुका है।
कैंपस के प्रभारी डॉ. पीएस बिष्ट ने बताया कि कैंपस में रिक्त पदों की जानकारी विश्वविद्यालय को दी गई है। नियुक्ति होने के बाद प्राध्यापकों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की पीड़ा

गणित विषय पढ़ाने वाले प्राध्यापक नहीं है। ऐसे में पढ़ाई करने में दिक्कतें हो रही हैं। मजबूर होकर छात्र-छात्राएं अन्य विषय ले रहे हैं। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को समस्या का समाधान करना चाहिए। - कोमल, छात्रा
पहले तो छात्र-छात्राओं की दो साल से गणित विषय की मुश्किल से पढ़ाई हो रही थी। प्राध्यापक आए तो उनका अन्य जगह चयन होने से वह भी चले गए हैं। पिछले चार माह से अधिक समय से इन सभी विषयों में पढ़ाई की समस्या बनी हुई। - संदीप रावत, छात्र,
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें