फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर पावर स्टेशन में दो माह तक नहीं बनेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में दो माह तक रखरखाव कार्य होना है। इस कारण फरवरी से मार्च तक पावर चैनल में पानी सप्लाई बंद कर बिजली उत्पादन ठप रहेगा।
विज्ञापन

फरवरी, मार्च में नदी में करीब चार हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित होने से एक टरबाइन के जरिये 25 से 28 मेगावाट ही बिजली बनती है। इस पावर हाउस में 31 मार्च 1992 से बिजली बन रही है। करीब 28 वर्ष पुराने टनकपुर पावर स्टेशन में कई जगहों पर रखरखाव कार्य होना है। इसलिए फरवरी से मार्च तक बिजली उत्पादन बंद रहेगा। रखरखाव कार्य तय समय से पहले भी हो सकते हैं। इस दौरान पावर हाउस, सिल्ट इजेक्टर, बैराज, पावर चैनल आदि स्थानों पर छुटपुट रखरखाव कार्य होने हैं। पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि इस दौरान टनकपुर बैराज से एनएचपीसी पावर चैनल में पानी सप्लाई बंद की जाएगी। बैराज से पानी नदी में छोड़ा जाएगा।
एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन की बिजली ग्रिड में सप्लाई की जाती है। क्षेत्र की बिजली सप्लाई यूपीसीएल के लोहियाहेड पावर हाउस से की जाती है। एनएचपीसी में रखरखाव कार्यों के चलते बिजली न बनने से स्थानीय सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। - प्रवेंद्र सिंह, जेई, यूपीसीएल, बनबसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें