फागपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट उद्घाटन करते अतिथि व शहीद की पत्नी गीता देवी।
- फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। राज्य आंदोलनकारी स्व. गणेश राजा स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गढ़ीगोठ के राजपूत क्रिकेट क्लब को हराकर मनोज 11 ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब की ओर से चंदफार्म के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में पहले बल्लेबाजी कर राजपूत क्रिकेट क्लब ने दीपक राजा के 40 रनों के सहयोग से नौ विकेट पर 107 रन बनाए। मनोज 11 के गेंदबाज दिनेश नेगी ने तीन विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनोज 11 ने एक विकेट खोकर 111 रन बनाकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से विवेक ने 48 और सूरज ने 44 रन बनाए। इससे पहले मुख्य अतिथि प्रेमपाल वाल्मीकि और पूर्व बीडीसी जसवंत बसेड़ा ने मैच का शुभारंभ किया। अंपायर विजय जोशी, अमित जोशी, स्कोरर राजेंद्र धामी, नवीन भट्ट थे। आंखों देखा हाल भूपेंद्र चंद और भीम चंद ने सुनाया। वहां भरत चंद, जगदीश कलौनी, राजेंद्र चंद, ललित चंद, चंद्रशेखर चंद, गोपाल जोशी आदि ने सहयोग दिया।
नायकगोठ और महाकाली फागपुर अगले चक्र में
बनबसा (चंपावत)। शहीद जगदीश सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला नायकगोठ टनकपुर और महाकाली फागपुर ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ शहीद की पत्नी गीता देवी और पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने किया। आंबेडकर ग्राम फागपुर में नौ पैरा के शहीद जगदीश सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी कर नायकगोठ की टीम ने छह विकेट पर 179 रन बनाए। सागर ने 92 रन जुटाए। जवाब में रेलवे फागपुर की टीम 79 रन ही बना सकी। दूसरा मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर महाकाली फागपुर ने 163 रन बनाए। जवाब में एनएचपीसी की टीम 138 रनों पर आउट हो गई। अंपायर पवन और सुरेश थे। स्कोरर दीपक कार्की रहे। आंखों देखा हाल राजीव ने सुनाया। वहां आयोजक कमेटी अध्यक्ष नरेश, सचिव भुवन, कोषाध्यक्ष कमल राज, प्रबंधक संजू आदि थे।