फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवदाह के लिए लकड़ियां न मिलने पर जताया रोष

विज्ञापन
लोहाघाट के लकड़ी टाल में लकडिय़ों के अभाव से दिक्कतें। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। वन निगम के लकड़ी टाल में शवदाह के लिए लकड़ियां न मिलने पर लोगों ने गहरा आक्रोश जताया। लोगों ने तीन दिन के भीतर टाल में लकड़ियां उपलब्ध न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के सभासद राजकिशोर शाह ने बताया कि शनिवार को शवदाह के लिए जा रहे लोग जब लकड़ी के टाल पर पहुंचे तो वहां पर लकड़ियां नहीं मिलीं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता, महेश जोशी, दीपक ओली, जीवन गहतोड़ी, जगदीश मेहता आदि का कहना था कि टाल में शवदाह के लिये पतली लकड़ियां नहीं हैं, वहां मोटे गिल्टे ही बचे हैं। लोगों ने वन विभाग की कार्य प्रणाली पर आक्रोश जता जल्द लकड़ियां उपलब्ध करवाने की मांग की। लोगों ने चंपावत के टाल से लकड़ियां मंगवाकर शवदाह किया। एसडीएम आरसी गौतम ने बताया कि लकड़ियां उपलब्ध करवाने के लिए वन निगम को कहा गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें