लोहाघाट के कोलीढेक में स्वच्छता गोष्ठी में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नाबार्ड और निधि संस्था की पहल पर नगर से लगे कोलीढेक गांव में स्वच्छता साक्षरता अभियान के तहत जागरूकता गोष्ठी हुई। इसमें महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक किया गया।
नाबार्ड के डीडीएम अमित पांडेय ने गोष्ठी का शुभारंभ किया। बताया कि नाबार्ड ने आठ हजार करोड़ रुपये की पुनर्वित्त योजना शुरू की है, जिसके तहत बैंकों से केवल चार फीसदी ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। निधि संस्था के निदेशक डॉ. सुनील पांडेय ने बताया कि नाबार्ड की ओर से वर्ष 2014 से स्वच्छ भारत मिशन शुरू किया था। वर्ष 2019-20 के अंत तक 329 करोड़ घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक बृजेश जोशी, ग्राम प्रधान सबर जान, मनोहर सिंह ढेक, संजय महर, मंजू जोशी, विमला जोशी, लक्ष्मी देवी, सोनू देवी, रुकमणी देवी आदि रहीं।