फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खुली तो सफाई व्यवस्था ठप करेंगे 

Tue, 01 Aug 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंगबली वार्ड से अंग्रेजी शराब की दुकान को मीट मार्केट में शिफ्ट करने की भनक लगने पर वाल्मीकि समाज के लोग भड़क गए हैं। उन्होंने मीट मार्केट में शराब की दुकान खोलने पर आंदोलन शुरू करने के साथ पूरे नगर में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


वाल्मीकि समाज के लोगों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बजरंगबली वार्ड के लोगों के विरोध के चलते वहां खुली दुकान को रोडवेज स्टेशन के पास मीट मार्केट में खोलने की विभागीय कोशिश की जा रही है, जबकि मीट मार्केट में वाल्मीकि समाज का प्रमुख महर्षि वाल्मीकि का मंदिर है, जहां पर उनके समुदाय के लोग पूजा-अर्चना करते हैं।

जबरन मंदिर परिसर के पास शराब की दुकान खुली तो वाल्मीकि समाज के लोग आंदोलन करेंगे। इस दौरान वाल्मीकि समाज के संजय कुमार, कोमल, संगीता, बलजीत, प्रिया, ममता, रीना, विकास, दीपक कुमार, अंजू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


तीन दिन में शिफ्ट हो सकती है शराब की दुकान
बजरंगबली वार्ड में खुली अंग्रेजी शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट में तीन दिन का समय और लग सकता है। यह ऐलान आबकारी अधिकारी और बजरंगबली वार्ड के लोगों की बैठक में किया गया। आबकारी विभाग ने पिछले माह 31 जुलाई तक बजरंगबली वार्ड में खुली शराब की दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था, लेकिन पहली अगस्त को भी शराब की दुकान खुलने पर लोगों ने नाराजगी जताई।

लोगों ने सोमवार को एक अगस्त तक भी दुकान न हटने पर दो अगस्त से दुकान के सामने चक्का जाम करने का निर्णय लिया था। मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी दीपाली साह ने दुकान हटाने की मांग करने वाले पूर्व चेयरमैन भूपाल मेहता, प्रहलाद सिंह मेहता, त्रिभुवन बोहरा, राकेश बोहरा, अशोक गड़कोटी आदि के साथ बैठक की।

जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि शराब की दुकान खोलने के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। तीन दिन के भीतर बजरंगबली वार्ड से शराब की दुकान अन्यत्र शिफ्ट कर दी जाएगी। वहीं बजरंगबली वार्ड में शराब की दुकान खोलने के लिए भवन देने वाले अमर सिंह मेहता का कहना है कि दुकान मानकों के मुताबिक खुली है। आरोप लगाया कि कुछ लोग द्वेषवश दुकान हटाने की मुहिम चलाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें