फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट के सभी एटीएम खाली

Tue, 04 Jul 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
एटीएम में कैश नहीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। क्षेत्र के कई बैंकों के एटीएम एक सप्ताह से ठप हैं। एटीएम से नकदी न मिलने से लोगों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को भी क्षेत्र में लगे पांच से अधिक एटीएम ठप बंद, खाली थे। डाकबंगला रोड, मीना बाजार, पिथौरागढ़ रोड एसबीआई, डाकबंगला रोड में पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, हनुमान मंदिर रोड में यूनियन बैंक के एटीएम लगे हैं। लोग रुपये की आस में सभी एटीएम के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


एटीएम में कैश न होने के कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी एसएसबी, आईटीबीपी, सरकारी कर्मचारियों समेत खरीदारी के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को हो रही है। ज्यादातर लोग लोहाघाट से खरीदारी के लिए एटीएम से नकदी निकालने आए थे। एटीएम से रकम न निकलने से निराश लौटना पड़ रहा है।

नेपाल सीमा से लगे राैंसाल, मटियानी, पंचेश्वर, मडलक से आए दीवान सिंह, जितेंद्र कुमार, हर सिंह, महेश चंद्र आदि का कहना है कि वह एटीएम से नकदी न निकलने के कारण वह काफी परेशान हैं। बैंक में लाइन लगाकर नकदी निकालने तक उनके गांव को जाने वाली टैक्सियां छूट जाती हैं। उन्होंने लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए शीघ्र एटीएम में नकदी डालने की मांग की है। बैंक प्रबंधन का कहना है कि कैश की कमी के कारण एटीएम में कम नकदी डाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें