चंपावत में शनिवार को पैदल कार्यालय जाते एसपी धीरेंद्र सिंह गुंज्याल।
- फोटो : अमर उजाला
डीएम डॉ.अहमद इकबाल की पहल पर प्रत्येक शनिवार को पूल्ड आवास में रहने वाले अधिकारियों के लिए नो कार डे घोषित किए जाने की पहल कारगर साबित हो रही है। लगातार तीसरे शनिवार को भी पूल्ड आवास में रहने वाले जिला स्तरीय अधिकारी पैदल ही श्रीखंड चौड़ स्थित कलक्ट्रेट और विकास भवन पहुंचे।
जिले में दो दिन पूर्व कार्यभार ग्रहण करने वाले पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल भी पैदल ही कार्यालय पहुंचे। इसके अलावा डीएम डॉ.अहमद इकबाल, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीडीओ एसएस बिष्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, अर्थ एवं संख्याधिकारी बीएन बचखेती, वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र गंगवार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी कामिनी गुप्ता, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय सहित कलक्ट्रेट और विकास भवन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी पैदल ही कार्यालय पहुंचे।