फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बने दो अतिथि शिक्षक

Sat, 06 Jan 2018 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
विज्ञापन
शीत अवकाश में शिक्षण कराते मछियाड़ जीआईसी के शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी विकासखंड के जीआईसी मछियाड़ में तैनात दो अतिथि शिक्षक अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। इन दिनों जहां सभी स्कूलों में शीतावकाश चल रहा है, वहीं जीआईसी मछियाड़ में हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा वाले विद्यार्थियों पढ़ाई हो रही है। कालेज में तैनात यह दोनों अतिथि शिक्षक नियमित रूप से इन छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। 

लधिया घाटी के जीआईसी मछियाड़ इन दिनों शीत अवकाश में भी गुलजार है। यहां हाइस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं रोज की तरह पढ़ने आ रहे हैं। अतिथि शिक्षक राजेंद्र सिंह परवाल और नरेंद्र सिंह नेगी इन छात्रों को पढ़ा रहे हैं। इसके अंतर्गत अधूरे पाठ्यक्रम को पूरा करने के साथ ही पूरे हो चुके पाठ्यक्रम वाले विषयों की पुनरावृत्ति कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां हाइस्कूल में 16 और इंटरमीडिएट बोर्ड 11 छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्य की क्षेत्र के लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।  प्रभारी प्रधानाचार्य देवीदत्त भी स्कूल में खुद मौजूद रहकर इन अतिथि शिक्षकों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्य शिक्षाधिकारी ने 26 दिसंबर से शुरू शीत अवकाश के दौरान अतिथि शिक्षकों के जरिये स्कूलों को संचालित कराने के आदेश दिए थे। लेकिन एक दिन बाद ही यह आदेश वापस ले लिए गए। लेकिन जीआईसी मछियाड़ में तैनात इन शिक्षकों ने स्कूल में शिक्षण जारी रखने का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें