फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में किसी भी एटीएम ने नहीं निकली रकम

विज्ञापन
बंद पड़ा केनरा बैंक का एटीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिला मुख्यालय में नकदी संकट बना हुआ है। रविवार को शहर 14 एटीएम में से एक में भी धनराशि नहीं थी। जिससे कई लोग पैसे निकालने के लिए भटकते रहे।  
विज्ञापन


उमेश कुमार, सौरभ जोशी, दीपक बोहरा, सुनीता और दिलीप सिंह आदि ने बताया कि उन्होंने शहर के सभी एटीएम खंगाल डाले लेकिन किसी भी एटीएम से रकम नहीं निकल सकी। एटीएम खाली होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। द्वितीय शनिवार और रविवार के अवकाश के चलते बैंक बंद रहे। इसके चलते एटीएम में नकदी नहीं डाली जा सकी। अब सोमवार को बैंक खुलने के बाद इन एटीएम में धनराशि डाले जाने की उम्मीद की जा रही है। इधर चंपावत एसबीआई के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट ने बताया कि बीते 24 मई को रिजर्व बैंक से 29 करोड़ रुपये मिले थे। जिसमें से 11.90 करोड़ रुपये टनकपुर की एसबीआई शाखा को दिए गए।


लंबे समय से खराब चल रहा एसबीआई का मुख्य एटीएम
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक का मुख्य एटीएम लंबे समय से खराब चल रहा है। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की चंपावत शाखा के उप प्रबंधक निर्मल भट्ट का कहना है कि एटीएम खराब होने की जानकारी मुंबई स्थित मुख्यालय को दे दी गई है। शीघ्र ही विशेषज्ञों की टीम यहां पहुंच एटीएम की खराबी दूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें