फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार माह बाद हटा शारदा नदी का रेडअलर्ट

विज्ञापन
बनबसा का ऐतिहासिक शारदा बैराज, जिससे आज हटा रैडअलर्ट। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। साढ़े चार माह से शारदा बैराज पर लागू रेडअलर्ट शुक्रवार से हटा लिया गया है। बैराज पर एक जून को रेडअलर्ट जारी किया गया था। इस बीच सुरक्षा के तहत शारदा नदी या तट पर जाने की मनाही थी। बैराज पर 15 जून से 15 अक्तूबर तक रेडअलर्ट किया जाता था, लेकिन इस वर्ष बैराज के इतिहास में पहली बार एक जून से रेडअलर्ट किया गया।
विज्ञापन

वर्षाकाल में शारदा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जनसुरक्षा के मद्देनजर वर्ष 1928 से प्रतिवर्ष 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी, तट और बैराज पर रेडअलर्ट किया जाता था, लेकिन इस वर्ष यूपी सिंचाई विभाग ने रेडअलर्ट को एक जून से 15 अक्तूबर तक लागू करने के निर्देश दिए। इस दौरान किसी को भी नदी, नदी तट, छान लगाने, सब्जी उगाने वालों को भी नदी तट से हटने को कहा गया। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि अंग्रेजों के समय से नदी में रेडअलर्ट का नियम था। इस वर्ष एक जून से रेडअलर्ट किया गया। नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होते ही बैराज पर होने वाला वाहनों का संचालन भी बंद करना पड़ता है। शारदा नदी का सर्वाधिक जलस्तर 5.48 लाख क्यूसेक वर्ष 2013 में पहुंचा था। बैराज के प्रभारी अटैंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया इन दिनों नदी का जलस्तर 13-14 हजार क्यूसेक के आसपास है। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 14977 क्यूसेक रहा। इस वर्ष नदी का अधिकतम जलस्तर 29 जुलाई को 228780 क्यूसेक रहा।
पिछले वर्ष की अपेक्षा 82 मिमी कम हुई वर्षा
बनबसा (चंपावत)। इस वर्ष क्षेत्र में पिछले वर्ष की अपेक्षा 82 मिमी वर्षा कम हुई। शारदा हेडवर्क्स बैराज कंट्रोल रूम के मुताबिक इस वर्ष क्षेत्र में 1506 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। पिछले वर्ष 1588 मिमी और 2018 में 2215 मिमी वर्षा हुई थी। वर्ष 2019 की अपेक्षा इस वर्ष 82 मिमी, 2018 की अपेक्षा 709 मिमी वर्षा कम हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें