फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएफ कुमाऊं ने सेनापानी के वन विश्राम गृह के जीर्णोद्वार का किया लोकार्पण

विज्ञापन
हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी स्थित वन विश्राम गृह के जीर्णोद्वार कार्य का लोकार्पण करती मुख् - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग की मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजस्विनी ने हल्द्वानी वन प्रभाग के सेनापानी स्थित वन विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण किया। वहीं उन्होंने बूम रेंज के विश्राम गृह में नेपाल सीमा से लगे जंगल तक शारदा पार कर जाने के लिए दी आठ सीटर राफ्ट से गश्त का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कोरोना संकट के चलते भारत-नेपाल सीमा पूर्णरूप से सील है। इसके चलते शारदा रेंज के वन कर्मी शारदा नदी के पार नेपाल से लगे जंगलों की सुरक्षा के लिए गश्त पर नहीं जा पा रहे हैं। रेंजर की रिपोर्ट को डीएफओ कुंदन कुमार ने गंभीरता से लिया और रेंज कार्यालय को शारदा पार नेपाल सीमा के जंगल की गश्त के लिए आठ सीटर राफ्ट उपलब्ध कराई है। बृहस्पतिवार को मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊं) डॉ. तेजस्विनी, पश्चिमी वृत्त के वन संरक्षक जीवन चंद्र जोशी, डीएफओ कुंदन कुमार, एसडीओ शारदा रामकृष्ण मौर्य, रेंजर महेश सिंह बिष्ट, वन दरोगा मनोहर सिंह फर्त्याल, वनरक्षक गिरीश चंद्र पांडेय, त्रिलोक जोशी आदि की मौजूदगी में कार्यक्रम हुआ। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजस्विनी ने कहा कि विभाग जंगलों की सुरक्षा के लिए गंभीर है, जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ विभाग किसी तरह की शिथिलता नहीं बरतेगा।

शारदा नदी पार कर नेपाल से लगे जंगलों की सुरक्षा में गश्त के लिए विभाग द्वारा दी गई राफ्ट भेंट करती - फोटो : TANAKPUR

बनबसा का ऐतिहासिक शारदा बैराज, जिससे आज हटा रैडअलर्ट।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें