फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: स्लो साइकिल रेस में नियति, माही, साक्षी अव्वल

Wed, 22 May 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बनबसा जीजीआईसी में एलायंस क्लब सदस्य साइकिल रेस विजेता छात्राओं के सा। संवाद
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बुधवार को एलायंस क्लब ने जीजीआईसी में छात्राओं की स्लो साइकिल रेस का आयोजन किया। इसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पहले तीन स्थानों पर रहीं छात्राओं को पुरस्कार में साइकिलें दी गईं।
विज्ञापन

स्लो साइकिल रेस में पहले तीन स्थानाें पर रहीं छात्रा नियति कश्यप, माही कश्यप, साक्षी गोस्वामी को पुरस्कार के रूप में साइकिल भेंट की गई। बाद में क्लब सदस्य कैप्टन हरीश कापड़ी, क्लब सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने अपनी ओर से निर्धन छात्रा सानिया चंद को सांत्वना पुरस्कार में साइकिल दी। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन हरीश कापड़ी ने किया। वहां क्लब अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, सचिव आशीष ठाकुर, कोषाध्यक्ष कमल जैन, सदस्य हेमेंद्र सिंह रावत, सत्यनारायण गोयल, सुधा बिष्ट, भरत भंडारी, गिरीश जोशी, उमेद सिंह नेगी थे। प्रधानाचार्या मीना शुुक्ला ने स्कूल परिवार की ओर से क्लब का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें