फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पूर्व सैनिकों ने हाईकोर्ट को अन्यत्र ले जाने का किया विरोध

Wed, 22 May 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में हाईकोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट पर नाराजगी जताई गई। पूर्व सैनिकों ने हाईकोर्ट को अन्यत्र शिफ्ट करने का एक स्वर से विरोध किया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष कैप्टन आरएस देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने हाईकोर्ट को नैनीताल से अन्यत्र शिफ्ट करने की सुगबुगाहट पर चर्चा की। अध्यक्ष कैप्टन देव ने कहा कि हाईकोर्ट को कुमाऊं से अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया जाना चाहिए। अगर नैनीताल से शिफ्ट किया जाना जरूरी ही है तो ऊधमसिंह नगर, हल्द्वानी या रामनगर में कहीं किया जाए। कुमाऊं से अगर हाईकोर्ट शिफ्ट हुआ तो रोजगार भी शिफ्ट हो जाएगा जो कुमाऊं मंडल के साथ गलत होगा।
सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों का कहना है कि जगह की कमी के कारण हाईकोर्ट को कुमाऊं के नैनीताल से गढ़वाल शिफ्ट करना सही नहीं है। पूर्व सैनिकों और वीर नारियों ने राज्यपाल से हाईकोर्ट को अन्यत्र ले जाने को लेकर जनता की राय लेने की मांग की है। बैठक में कैप्टन रघुवर सिंह बोहरा, हयात सिंह बिष्ट, गणेश बोहरा, इंदर सिंह देऊ, हवलदार हयात सिंह, शिवराज सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें