फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले की नौ सड़कें बंद, आज रहेगी स्कूलों में छुट्टी

Thu, 13 Jul 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लगातार बारिश से दलदल में तब्दील हुआ चंपावत का गोरलचौड़ मैदान। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिले में दिनभर बादल और बारिश का दौर जारी रहा। राहत की बात रही कि टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को दिनभर खुला रहा लेकिन चंपावत जिले की नौ ग्रामीण सड़कें बंद रहीं। टनकपुर ककरालीगेट से ठुलीगाड़ को छोड़ आठ सड़कें बुधवार रात या बृहस्पतिवार तड़के बंद हुई हैं। वहीं टनकपुर-ठुलीगाड़ सड़क 10 दिन से बंद है। बाटनागाड़ में आए मलबे के कारण चार जुलाई से सड़क के बंद होने से पूर्णागिरि क्षेत्र के दर्शनों पर रोक के साथ ही सीमांत सेलागाड़ और चूका क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बिजली और पेयजल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। वहीं भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने 14 जुलाई से दो दिन की छुट्टी घोषित की है। स्कूली बच्चों के अलावा शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मियों का भी अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

इनसेट
चंपावत जिले में बंद हैं ये सड़कें
टनकपुर ककरालीगेट-ठुलीगाड़, सूखीढांग-डांडा-रीठा साहिब, धूनाघाट-भिंगराड़ा-रीठा साहिब, अमोड़ी-छतकोट, बांकू-सुल्ला, चमदेवल-निडिल, बगौटी-डुंगरालेटी, ललुवापानी-बनलेख और धौन-बड़ौली सड़क।
जिले में बारिश का आंकड़ा (सुबह आठ बजे तक)
चंपावत : 06 मिमी
लोहाघाट : 02 मिमी
पाटी: 04 मिमी
बनबसा : 32 मिमी
चंपावत का तापमान : अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और 17 न्यूनतम डिग्री सेल्सियस।
बाक्स
भारी बारिश से गोरलचौड़ मैदान बना कीचड़
चंपावत। इस सप्ताह हुई भारी बारिश का असर चंपावत के खेल मैदान पर भी देखने को मिल रहा है। गोरलचौड़ मैदान मिट्टी और दलदल में तब्दील हो गया है। बारिश रुकने पर मैदान को ठीक कराए बगैर खेल गतिविधियां नहीं हो सकेंगी। खेल विभाग का कहना है कि मौसम खुलने के बाद मैदान को ठीक कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

बाक्स
छुट्टी के फर्जी आदेश पर केस दर्ज
चंपावत। स्कूलों में छुट्टी की अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। कुछ अज्ञात लोगों ने डीएम के हस्ताक्षर से छुट्टी का फर्जी आदेश जारी कर दिया था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
बारिश के मद्देनजर 13 जुलाई को शिक्षण संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश की झूठी खबर कुछ अज्ञात लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रसारित की थी जबकि प्रशासन की ओर से 13 जुलाई को छुट्टी नहीं दी गई थी। अफवाह को गंभीरता से लेते हुए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने फर्जी आदेश जारी करने और उसे प्रसारित करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने के आपदा प्रबंधन अधिकारी को निर्देश दिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें