फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत कैंपस में 34 छात्र-छात्राओं की क्षमता का छात्रावास बनेगा

Wed, 12 Jul 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम का  स्वागत करते सीएम कैंप कार्र्यालय के नोडल अ​ध
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चंपावत कैंपस में जल्द ही 17 छात्रों और 17 छात्राओं के लिए छात्रावास बनेगा। इसके अलावा कैंपस में छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर लैब के साथ ही दस लाख रुपये से महाविद्यालय के पहुंच मोटर मार्ग की मरम्मत की जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह ब़ृजवाल ने दी। उन्होंने महाविद्यालय के नवागत प्राचार्य डॉ. चंद्रराम से मुलाकात कर महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं की जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी को देखते हुए नए प्राध्यापकों की तैनाती की गई है। इस मौके पर सुनील पुनेठा, कपिल खर्कवाल, नंदन सिंह तड़ागी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें