चंपावत। जिले का स्वास्थ्य विभाग एक ओर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा हैं वहीं कई नियमित चिकित्सक पिछले तीन साल से अधिक समय से गायब हैं। उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में तैनात नेत्र शल्यक डॉ. संयम मल्होत्रा ने सितंबर 2020 को कार्यभार ग्रहण किया और उस दिन के बाद बाद वापस नहीं लौटे। चिकित्सकों के तैनाती स्थल से गायब होने कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो रही हैं।
उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में 2010 में तैनात डॉ. अभिलाषा कोहली ने जुलाई 2020 तक अपनी सेवाएं दीं और इसके बाद से वह अपने कार्य स्थल पर नहीं लौटीं। वहीं उप जिला चिकित्सालय टनकपुर डॉ. ताहिर खातून अंसारी, डॉ. ऐश्वर्य धवन कार्य स्थल से 2021 से नदारद हैं। 2018 में टीबी क्लीनिक चंपावत में तैनात डॉ. अविषा तलनिया जून 2020, उप जिला चिकित्सालय डॉ. अमरीश कुमार मार्च 2023 गायब हैं। वहीं 21 नियमित चिकित्सक पीजी अध्ययन के लिए गए हैं।
-
तीन साल से बाल रोग विशेषज्ञ गायब
चंपावत। वर्ष 2020 में उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में तैनात बाल रोग विशेष डॉ. अंकुश बाठला जनवरी 2023 से कार्यस्थल से गायब हैं। इसका खामियाजा जिले के बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से अभिभावकों के लिए बीमार बच्चों का उपचार कराना मुश्किल हो रहा है। एसीएमओ डॉ. सीएस भट्ट को बाल रोगियों के इलाज की जिम्मेदारी दी गई लेकिन वह नियमित रूप से इन बच्चों का इलाज नहीं कर पाते हैं।
नौ बांडधारी चिकित्सकों का भी पता नहीं
चंपावत। जिले में नौ बांडधारी चिकित्सक भी लंबे समय से गायब चल रहे हैं। यह चिकित्सक 2020, 2022, 2023 से अपने कार्य स्थल से अनुपस्थित चल रहे हैं। उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट की माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ. हर्षा शर्मा, सर्जन डॉ. कुलदीप खड़ायत, चिकित्साधिकारी डॉ. अमन अग्रवाल, डॉ. नमज खडूजा, डॉ. चिराग सैनी, पीएचसी मंच की डॉ. प्रकृति तोमर, पीएचसी चल्थी से डॉ. सुमित जोशी, पीएचसी भिंगराड़ा से डॉ. अभिषेक शर्मा, पीएचसी पाटी से डॉ. प्रभा यादव गायब हैं। वहीं 22 बांडधारी चिकित्सक पीजी अध्ययन पर हैं।
कोट
जिले के अस्पतालों से नदारद कई चिकित्सकों पर विभागीय पर कार्रवाई करते हुए निकाल दिया गया है। अब बांडधारी चिकित्सकों पर कार्रवाई की तैयारी है। जल्द ही इसके निर्देश जारी कर दिए जाएंगे।
डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।
......................
पिथौरागढ़ जिले में छह चिकित्सक चल रहे हैं लंबे समय से अनुपस्थित
स्वास्थ्य विभाग के नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं आ रहे हैं चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के छह चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। इन चिकित्सकों को स्वास्थ्य विभाग कई बार नोटिस जारी कर चुका है। इसके बाद भी ये चिकित्सक उपस्थित नहीं हो रहे हैं। अब विभाग ने इन्हें अंतिम नोटिस जारी किया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट में तैनात डॉ. कंचन भट्ट ने 13 अक्तूबर 2023 से अनुपस्थित चल रही हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट में तैनात डॉ. शुभम केशरवानी तीन अगस्त 2023 से अनुपस्थित चल रहे हैें। इसी अस्पताल में तैनात डॉ.नीरज भंडारी दो सितंबर 2023 से अनुपस्थित चल रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग में तैनात डॉ. पुष्पेंद्र सिंह मेहरा 19 दिसंबर 2023,डॉ. देवेश कुमार 22 नवंबर 2023 और डॉ. यामिनी बिष्ट 23 दिसंबर से अनुपस्थित चल रहे हैं।
डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने से जिले में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग इन अनुपस्थित चिकित्सकों कई बार नोटिस जारी कर चुका है। इसके बाद ये चिकित्सक अस्पतालों में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं।
इनसेट कोट
लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सकों को कई बार नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बाद भी ये चिकित्सक उपस्थित नहीं हो रहे हैं। ऐसे छह चिकित्सकों को अंतिम नोटिस जारी कर दिए हैं।
डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।