फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचपीसी ने पावर चैनल मे पानी रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति रोक दी गई है। नदी में साफ पानी आने के बाद ही दोबारा पावर चैनल में पानी छोड़ा जाएगा। इससे कुछ समय के लिए एनएचपीसी के पावर हाउस में बिजली उत्पादन ठप रहेगा। एनएचपीसी प्रशासन इसे रूटीन कार्रवाई बता रहा है।
विज्ञापन

शारदा नदी में अत्यधिक मलबा आने से एनएचपीसी की पावर चैनल की जलापूर्ति रोक दी गई है। नदी में साफ पानी आने (फ्लैसिंग) के बाद दोबारा पावर चैनल की पाली सप्लाई सुचारु की जाएगी। पावर स्टेशन में मुख्य महाप्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि पावर हाउस की मशीनों को घिसाव से बचाने एवं नहर में सिल्ट के जमाव को रोकने को सुरक्षा के तहत गंदा पानी पावर चैनल में नहीं छोड़ा जाता है। इन दिनों एनएचपीसी के टनकपुर पावर स्टेशन में 96 से 99 मेगावाट बिजली तैयार की जा रही है। उन्होंने फ्लैसिंग को रूटीन कार्रवाई बताया है। संभावना जताई गई है कि देर शाम नदी में पानी साफ होने के बाद पावर चैनल में पानी सप्लाई कर दिया जाएगा। पावर चैनल में पानी छोड़ने के आधे से एक घंटे के बीच पावर हाउस में विद्युत उत्पादन शुरू होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें