फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के पति को दौड़ा कर पीटने के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। रोडवेज बस स्टेशन के पीछे कंटेनमेंट जोन इमली पड़ाव वार्ड में लोगों द्वारा सभासद के पति को दौड़ा कर पीटने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद समेत 25 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन बनाए गए बस स्टेशन के पीछे के पीछे इमली पड़ाव वार्ड के क्षेत्र और वार्ड चार में कंटेेनमेंट जोन न हटाने से गुस्साए लोगों का गत 14 अगस्त को सभासद हुमा अंसारी के पति वकील अंसारी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। ये लोग उस दिन कंटेनमेंट जोन के कारण हो रही परेशानी को लेकर कंटेनमेंट जोन की सीमा लांघकर तहसील परिसर पहुंच गए थे। तहसील में एसडीएम दयानंद सरस्वती से समस्या दूर कराने का आश्वासन मिलने पर यह सभी लौट गए थे, लेकिन इसी बीच सभासद के पति उन्हें समझाने पहुंचे तो किसी बात को लेकर वार्ड के लोग उन पर भड़क गए। विवाद इतना बढ़ गया था कि वार्ड के लोगों ने कथित तौर पर सभासद के पति को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था।
तब मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत करा दिया था, लेकिन बाद में सभासद पति ने हमला करने वालों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने आरोपी नईम, रेशू, नासिर, शाहिद और प्रीति सक्सेना के अलावा 25 अन्य लोगों के खिलाफ बलवा की धारा 147 के अलावा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन

सेना के जवान समेत पांच कोरोना पॉजिटिव
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। टनकपुर मेंएक ई-रिक्शा चालक समेत दो लोग, बनबसा में सेना का एक जवान समेत तीन लोग पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग ने पांचों को आइसोलेट कर दिया है। सीएमएस डॉ. एचएस हयांकी ने बताया कि टनकपुर में पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक शहर के वार्ड चार का और दूसरा वार्ड पांच का निवासी है। बनबसा जो तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं उनमें एक सेना का जवान शामिल है, जो कुछ दिन पूर्व ही जम्मू-कश्मीर से आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें