शारदा नदी में अत्यधिक मलबा (गाद) आने से एनएचपीसी और शारदा नहर की जलापूर्ति बुधवार दोपहर बाद बंद कर दी गई। एनएचपीसी और लोहियाहेड का बिजली उत्पादन भी ठप हो गया है। नदी में साफ पानी प्रवाहित होने के बाद पावर चैनल और नहर में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बुधवार रात 12 बजे के बाद बिजली का उत्पादन शुरू होने संभावना है।
पहाड़ों में हुई बारिश के बाद इन दिनों शारदा नदी में गंदला पानी प्रवाहित होने के कारण सुरक्षा के तहत एनएचपीसी और शारदा नहर की जलापूर्ति बुधवार दो बजे से बंद कर दी गई है। इस दौरान शारदा नदी के पानी को मुख्य नदी में ही प्रवाहित किया जा रहा है।
बता दें कि शारदा नदी में गंदला पानी प्रवाहित होने के कारण पावर हाउस की मशीनों की सुरक्षा के तहत एनएचपीसी और लोहियाहेड प्रशासन ने पावर चैनल और नहर में जलापूर्ति बंद कर दी है। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव ने बताया कि नदी में अत्यधिक मलबा आने से पावर हाउस की मशीनों की सुरक्षा के तहत पावर चैनल और शारदा नहर की जलापूर्र्ति बंद की गई है। एसडीओ ने बताया कि बुधवार रात 12 बजे के बाद से बिजली का उत्पादन शुरू होने की संभावना है। बता दें कि इन दिनों एनएचपीसी में 50 तो लोहियाहेड में 13 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा था।