फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र अध्यक्ष, देवेश महामंत्री बने

Tue, 05 Jan 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एनएचपीसी इंपलाइज यूनियन की नई कार्यकारिणी निर्विरोध चुन ली गई। नरेंद्र चंद लगातार छठी बार अध्यक्ष और देवेश शर्मा लगातार 9वीं बार महामंत्री चुने गए।
विज्ञापन


टनकपुर पावर स्टेशन स्थित एनएचपीसी इंपलाइज यूनियन की पिछली कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2015 को पूरा हो गया था। नई कार्यकारिणी के लिए 5 जनवरी को चुनाव तय किए गए थे, जिसके लिए 4 जनवरी को नामांकन किए जाने थे, लेकिन किसी भी पद पर नए सदस्यों ने नामांकन नहीं कराया, जिस कारण अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा प्रेमचंद उपाध्यक्ष, दिनेश लोहनी संयुक्त मंत्री, प्रकाश चंद्र पांडेय कोषाध्यक्ष, पुष्कर चंद संगठन मंत्री, किशन सिंह ज्याला कार्यालय मंत्री, भगवान दास प्रचार मंत्री निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी डा. राकेश प्रसाद उपप्रबंधक पुस्तकालय और मनमोहन शर्मा उपप्रबंधक मानव संसाधन ने कार्यकारिणी के नामों की घोषणा कर प्रमाण पत्र सौंपा। महामंत्री देवेश शर्मा अखिल भारतीय एनएचपीसी कर्मचारी एवं श्रमिक परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं। अध्यक्ष नरेंद्र चंद ने बताया कि जल्द ही यूनियन का शपथ ग्रहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें