फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी वाद-विवाद में एनएचपीसी बनबसा अव्वल

Thu, 05 Nov 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
केवी संगठन की दो दिनी संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। मुख्य अतिथि एनएचपीसी के मुख्य अभियंता पवन कुमार गुप्ता ने विजेताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुनी गई 32 खिलाड़ियों की टीम में से 22 विद्यार्थी केवि टू बनबसा के हैं।
विज्ञापन


मेजबान विद्यालय के प्राचार्य हेमंत त्रिपाठी ने बताया कि हिंदी वाद-विवाद पक्ष में एनएचपीसी बनबसा, भीमताल, हल्द्वानी, विपक्ष में रामपुर, एनएचपीसी बनबसा, भीमताल, अंग्रेजी वाद-विवाद पक्ष में एनएचपीसी बनबसा, बनबसा कैंट, लोहाघाट और हल्द्वानी फर्स्ट शिफ्ट, विपक्ष में हल्द्वानी फर्स्ट शिफ्ट, केवि बनबसा कैंट, केवि एनएचपीसी पहले तीन स्थानों पर रहे।

ग्रुप डांस में एनएचपीसी बनबसा, बनबसा कैंट और काशीपुर, ग्रुपसांग में एनएचपीसी बनबसा, हल्द्वानी सेकेंड शिफ्ट, केवि लोहाघाट क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। नाटिका में केवि काशीपुर, हल्द्वानी प्रथम पाली, केवि एनएचपीसी पहले तीन स्थानों पर रहे। क्विज में जतिन चंद देऊपा, पूजा रौतेला प्रथम, आशुतोष गुसाईं, मयंक ध्यानी द्वितीय तथा सुशील कुमार, जयंत जोशी तृतीय रहे।
विज्ञापन


अंजली और ज्योति चुने गए बेस्ट एक्सप्लेनर
सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी में प्लास्टिक ए पावरफुल ‘एनिमी ऑफ इनवारमेंट’ में केवि हल्द्वानी, रोल ऑफ ह्यूमन रिसोर्स इन इंडिया में केवि रामपुर, इफेक्ट ऑफ टूरिज्म इंडस्ट्रीज ऑन इन्वायरमेंट में केवि मिर्थी, एवयरनेस ऑफ ह्यूमन राइट में हल्द्वानी प्रथम पाली, रोल ऑफ वूमैन इन इंडिपेंडेंस में केवि एनएचपीसी ने बाजी मारी। प्रदर्शनी के बेस्ट एक्सप्लेनर केवि मिर्थी की अंजली भंडारी और केवि वन बनबसा कैंट की ज्योति जोशी को चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें