फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो हेलमेट खरीदवाकर ही छोड़ेगी पुलिस

Thu, 05 Nov 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आपकी और हमारी सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था तो है ही। बढ़ते हादसों और उनमें जान गंवाने वाले लोगों के आंकड़ों को देखते हुए अब पुलिस जिंदगी बचाने का भी बीड़ा उठा रही है। यह अच्छी पहल शुरू की है टनकपुर पुलिस ने। बृहस्पतिवार को पुलिस ने अभियान चलाते हुए करीब एक दर्जन दो पहिया चालकों का चालान करते हुए उन्हें हेलमेट भी खरीदवाए।
विज्ञापन


एसपी डीएस कुंवर के निर्देश पर जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा में पुलिस सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों की सघन चेकिंग में जुटी है। बगैर हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने वाले पुलिस के मुख्य निशाने पर हैं। पिछले एक सप्ताह से चल रही चेकिंग में टनकपुर पुलिस अब तक 150 से अधिक वाहन चालकों के चालान काटने के साथ ही पांच दो पहिया वाहनों को सीज कर चुकी है। आए दिन की चेकिंग के बाद भी बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। इसके लिए अब पुलिस ने एक अलग और अनोखी पहल शुरू की है। पुलिस अब दो पहिया वाहनों की चेकिंग के दौरान हेलमेट विक्रेताओं को साथ लेकर चल रही है। चेकिंग स्पॉट पर ही हेलमेट की अस्थायी रूप से दुकान खुलवा दी जाती है।

इसके बाद कोई भी बगैर हेलमेट वाहन चलाता मिला नहीं कि उसका चालान करने के साथ ही हेलमेट भी खरीदवाया जा रहा है, तभी उसे छोड़ा जा रहा है। उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने यह अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को पुलिस की टीम ने पीलीभीत चुंगी और कोतवाली गेट पर चेकिंग कर करीब एक दर्जन से ज्यादा बगैर हेलमेट मिले वाहन चालकों का चालान काटा और उन्हें हेलमेट भी खरीदवाए। उप निरीक्षक विश्वकर्मा ने बताया कि ऐसे वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें