फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों ने बजाया विरोध का बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत/लोहाघाट/पाटी/बाराकोट/टनकपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) संविदा कर्मचारी संगठन ने नौ सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से आंदोलन शुरू कर दिया है। प्रदेश के अन्य कर्मियों के साथ ही जिले के 150 कर्मियों ने काला फीता बांध प्रदर्शन करने के साथ दोपहर दो बजे बाद से कार्य बहिष्कार किया। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट और संरक्षक गौरव पांडेय ने बताया कि कर्मचारी 31 मई तक चार घंटे काम करने के बाद होम आइसोलेशन में रहेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर पहली जून से पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल से मुलाकात की। वहीं प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने भी मांगों पर विचार करने का आग्रह किया है। इधर सीएमओ डॉ. आरपी खंडूरी का कहना है कि कार्य बहिष्कार से काम प्रभावित हो रहा है। इस संबंध में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महानिदेशालय को जानकारी दे दी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के प्रयास किए जा रहे हैं। एनएचएम कर्मी राष्ट्रीय स्तर की 42 योजनाओं का संचालन करते हैं। इनमें 12 डॉक्टर, 11 फार्मासिस्ट, 19 स्टाफ नर्स, 7 एएनएम, 10 लैब तकनीशियन, 29 सीएचओ, 15 डीईओ और 47 परियोजना से संबंधित प्रबंधक व सहायक प्रबंधक शामिल हैं।
टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय में भी एनएचएम संविदा कर्मियों ने नौ सूत्री मांगों को लेकर काले फीते बांध विरोध जताया। उन्होंने सीएचएम डॉ. एचएस हयांकी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित मांग पत्र सौंपा। विरोध करने वालों में डॉ. गौरव शर्मा, मोहित गढ़कोटी, पंकज राठौर, अमित जोशी, विपुला मंडल, प्रियंका नेगी, ज्योत्सना, रितिका सिंह, चंद्रकला, निशा भंडारी, तनुजा मेहता, हर्षिता मेहर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

ये हैं मांगें :
नियमितिकरण, सेवा नियमावली लागू करना, आउटसोर्स के आधार पर नियुक्ति के आदेश को निरस्त करना, स्वास्थ्य विभाग में खाली पदों का 50 प्रतिशत एनएचम कर्मियों से भरना, कोविड काल में मृत कर्मियों के आश्रितों को नौकरी, गोल्डन कार्ड की सुविधा, बोनस, वेतन विसंगति दूर करना और दस प्रतिशत की बढ़ोतरी।
काला फीता बांध विरोध जताने वाले कर्मी
संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमबल्लभ भट्ट, संरक्षक गौरव पांडेय, प्रवीण भट्ट, संजय पांडेय, हरीश पांडेय, हरीश भट्ट, रवि भट्ट, मोहित फर्त्याल, दीपक पनेरू, नीतू पांडेय आदि।
इन कामों पर पड़ रहा असर
विभिन्न पोर्टल पर आकड़ों की प्रविष्टि और अपडेशन कार्य, दैनिक रिपोर्टिंग, टीकाकरण, टेली मेडिसन सिस्टम, कोविड सैंपलिंग लैब जांच, कांटेक्ट ट्रैसिंग और टेस्टिंग, होम आइसोलेशन ड्यूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें