फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने एनएचएआई का काम रुकवाया

Wed, 16 Dec 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्देशों का पालन न करने पर एनएचएआई के मार्ग चौड़ीकरण का काम प्रशासन ने रुकवा दिया है। साथ ही एसडीएम ने एक जेसीबी को सीज कर दिया है। आए दिन जेसीबी से बीएसएनएल की ओएफसी कटने से क्षेत्र की संचार सेवा ठप हो रही है।
विज्ञापन


संचार व्यवस्था सुचारु करने को लेकर एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि एनएचएआई का चौड़ीकरण फिलहाल रुकवा दिया गया है। बताया कि कंपनी को निर्देश दिए थे कि बीएसएनएल कर्मियों की मौजूदगी में सड़क चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा। किंतु कंपनी ने आदेशों का उल्लंघन किया है। रात में चल रहे कार्य में कंपनी द्वारा बीएसएनएल कर्मियों को सूचित नहीं किया जा रहा है, जिससे बार-बार ओएफसी कटने से संचार व्यवस्था चरमरा गई है। कंपनी के लोग ओएफसी कटने के बाद बीएसएनएल को सूचित नहीं कर रहे हैं, बल्कि कटी लाइनों को मिट्टी से पाट रहे हैं, जिससे बीएसएनएल को फाल्ट खोजने में दिक्कतें आ रही हैं।

एसडीएम ने बताया कि संचार व्यवस्था चरमराने से बैंकों में करोड़ों रुपये के लेनदेन का नुकसान होने के साथ ही सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल से वार्ता के बाद ही एनएचएआई का काम आरंभ होगा। इस दौरान सीओ राजन सिंह रौतेला, थानाध्यक्ष बीआर पौरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें